Homeअजब गज़ब…और इस तरह खुशी-खुशी एक ही दूल्हे की दो लड़कियां बन गईं...

…और इस तरह खुशी-खुशी एक ही दूल्हे की दो लड़कियां बन गईं दुल्हनिया, जानिए…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Rajasthan Unique Marriage: राजस्थान के बांसवाड़ा के आनंदपुरी इलाके में एक अनोखा विवाह हुआ है। यहां एक दूल्हे ने अपनी दो प्रेमिकाओं के साथ सात फेरे (Marriage With Girlfriends) लिए हैं।

ऐसा नहीं है कि यह शादी (Marriage ) कोई गुपचुप तरीके से हुई, बल्कि सभी रस्मों रिवाज के साथ नाते रिश्तेदारों और ग्रामीणों की उपस्थिति में हुई है। दूल्हे के पहली प्रेमिका से दो बच्चे भी हैं।

जानकारी के अनुसार आंबादरा निवासी नरेश पारगी ने रेखा पुत्री शंकरलाल गांव खंडोरा और अनिता पुत्री अमरु डामोर के साथ सामाजिक रीति रिवाज के अनुसार विवाह (Naresh Pargi And Amaru Damor Marriage) रचाया।

…और इस तरह खुशी-खुशी एक ही दूल्हे की दो लड़कियां बन गईं दुल्हनिया, जानिए… - …and in this way two girls of the same groom happily became brides, know…

लड़के को हुआ दूसरी बार प्यार

दूल्हे नरेश ने बताया कि वर्ष 2013 में उसका रेखा पर दिल आ गया था। दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे। इस पर वह रेखा को नातरा कर यानी बिना शादी किए घर ले आया।

उसके बाद वर्ष 2018 में नरेश को अनिता से प्यार हो गया। इस पर वह अनिता को भी घर ले आया। लेकिन आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह दोनों से शादी नहीं कर पाया था।

इसके चलते सामाजिक रीति-रिवाज (Social customs) बाकी थे। इसलिए गुरुवार रात धूमधाम से ढोल-नगाड़ों के साथ उसने दोनों प्रेमिकाओं से शादी की। इस अनोखी शादी को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। हर किसी ने इस शादी के वीडियो को अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया।

…और इस तरह खुशी-खुशी एक ही दूल्हे की दो लड़कियां बन गईं दुल्हनिया, जानिए… - …and in this way two girls of the same groom happily became brides, know…

दूल्हा और दोनों दुल्हनों ने अपनी मर्जी से की यह शादी

दूल्हा और दोनों दुल्हनों ने अपनी मर्जी से यह शादी की है। दुल्हन रेखा ने बताया कि प्रेम प्रसंग (Love affairs) के बाद से वह नरेश के घर रह रही है। नरेश के परिवार ने भी कबूल कर लिया।

उसके बाद एक बेटी को जन्म दिया। वह अब 6 साल की है। दो महीने पहले एक बेटे का भी जन्म हुआ है। वहीं दुल्हन अनिता ने बताया कि उसका वर्ष 2018 में नरेश के साथ प्रेम प्रसंग हुआ था। नरेश के पहले से एक पत्नी होने के बाद भी वह नरेश को स्वीकार कर उसके साथ घर रही है।

…और इस तरह खुशी-खुशी एक ही दूल्हे की दो लड़कियां बन गईं दुल्हनिया, जानिए… - …and in this way two girls of the same groom happily became brides, know…

नरेश ने गुजरात में मजदूरी कर कुछ पैसा जोड़कर सामाजिक रीति रिवाज के अनुसार शादी करना चाहता था। लिहाजा अब शादी हुई है। निमंत्रण पत्रिका में दोनों दुल्हनों के नाम लिखवाए गए।

निमंत्रण पत्रिका (Invitation Card) परिजनों और परिचितों में वितरित की गई। गुरुवार सुबह नातरा का कार्यक्रम रखा गया और रात करीब 11 बजे सामाजिक रीति रिवाजों के अनुसार दोनों दुल्हनों को फूल माला पहनाकर दूल्हे ने सात फेरे लिए।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...