
International Yoga Day : राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने रविवार को लोकसभाध्यक्ष ओम बिरला समेत अनेक गणमान्यों के साथ विश्व योग दिवस के अवसर पर संसद भवन परिसर में योगाभ्यास किया।
इस अवसर पर मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान (दिल्ली) के सहयोगियों और माननीय के साथ सामूहिक योग हुआ। इस मौके पर हरिवंश ने सबको अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई दी।

