हरिवंश तीसरी बार राज्यसभा के उपसभापति निर्वाचित, पहली बार मनोनीत सदस्य को मिला पद

हरिवंश राज्यसभा के उपसभापति निर्विरोध चुने गए, यह पहली बार है जब किसी मनोनीत सदस्य को यह पद मिला, पीएम मोदी और खड़गे ने दी बधाई।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : मनोनीत सदस्य हरिवंश को शुक्रवार को राज्यसभा का उपसभापति निर्विरोध निर्वाचित किया गया। पत्रकारिता से राजनीति में आए हरिवंश का यह उपसभापति के रूप में तीसरा कार्यकाल है। राज्यसभा के उपसभापति का पद हरिवंश का उच्च सदन में कार्यकाल नौ अप्रैल को समाप्त होने के बाद रिक्त हो गया था। इसके बाद उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज्यसभा के लिए मनोनीत किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरिवंश को तीसरे कार्यकाल के लिए राज्यसभा का उपसभापति चुने जाने पर बधाई दी। हरिवंश ने 10 अप्रैल को उच्च सदन की सदस्यता की शपथ ली। केंद्रीय मंत्री और सदन के नेता जे. पी. नड्डा ने हरिवंश को राज्यसभा का उपसभापति निर्वाचित किए जाने के लिए पहला प्रस्ताव पेश किया, जिसका समर्थन एस फांग्नोन कोन्यक ने किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने हरिवंश को उपसभापति के पद पर उनके निर्वाचन पर बधाई दी। यह पहली बार है जब किसी मनोनीत सदस्य को उपसभापति चुना गया है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।