राज्यसभा में हंगामा, दोपहर 12 बजे तक कार्यवाही स्थगित

राज्यसभा में राम मंदिर से जुड़ा नया मुद्दा उठाने की मल्लिकार्जुन खरगे की मांग पर सत्ता पक्ष के विरोध से हंगामा हुआ और सभापति ने कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी।

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली: राज्यसभा में मंगलवार को विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा अयोध्या के राम मंदिर से जुड़ा नया मुद्दा उठाने की अनुमति मांगने के बाद सदन में हंगामा हो गया, जिसके कारण कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई।
उच्च सदन की बैठक शुरू होने के बाद सभापति सीपी राधाकृष्णन ने आवश्यक दस्तावेज सदन के पटल पर रखवाए और सदस्यों से शून्यकाल के तहत लोकमहत्व से जुड़े मुद्दे उठाने के लिए कहा। सभापति ने बीजू जनता दल के डॉ संतृत्त मिश्र को अपना मुद्दा उठाने के लिए कहा।
मिश्र ने ओडिशा में उर्वरक की उपलब्धता से जुड़ा मुद्दा उठाया और अपनी बात ओड़िया में रखी। इस दौरान विपक्षी सदस्य आसन से नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को अपनी बात रखने की अनुमति देने की मांग कर रहे थे।
जब बीजद सदस्य डॉ संतृत्त मिश्र अपना वक्तव्य समाप्त करने वाले थे, तभी खरगे उठे और उन्होंने राम मंदिर से संबंधित नया मुद्दा उठाने की अनुमति मांगी।
खरगे ने कहा, ‘‘सभापति महोदय, मैं एक नया मुद्दा उठा रहा हूं… राम मंदिर का मुद्दा है।’’
नेता प्रतिपक्ष के इतना कहते ही सत्ता पक्ष के सदस्यों ने विरोध शुरू कर दिया। हंगामे के बीच सभापति ने सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

Share This Article