
Birth anniversary of Dr Ram Manohar Lohia: अग्रवाल सभा रांची के तत्वाधान में सोमवार को डॉक्टर राम मनोहर लोहिया की जयंती मनाई गयी। इसके साथ ही देश के वीर सपूत भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को भी याद कर श्रद्धांजलि दी गयी।
कार्यक्रम में निशा और उसके साथियों ने वंदे मातरम तथा सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है गीत पर सुंदर प्रस्तुति दी। सभा के अध्यक्ष प्रमोद कुमार अग्रवाल ने आगत महानुभावों का स्वागत किया। मंत्री अनिल अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम का संचालन संयोजक प्रभाकर और अमर अग्रवाल ने किया।
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष गोवर्धन प्रसाद बड़ोदिया, रतनलाल बंका , राजेंद्र केडिया, ओमप्रकाश प्रणव ,चंडी प्रसाद डालमिया, विनोद कुमार जैन, पवन कुमार पोद्दार ,ललित कुमार पोद्दार ,अशोक नर्सरिया , रूपा अग्रवाल, नेहा तुलस्यान, नरेश बंका, नरेंद्र नेवटिया कौशल राजगढ़िया ,विजय खोवाल, किशन अग्रवाल, रमाशंकर बगड़िया, सुनील पोद्दार, निर्मल बुधिया, आकाश गोयल , संकेत चौधरी ,विजय सरायका ,वेद प्रकाश बागला, विनोद टिंबरेवाल आदि सदस्य उपस्थित रहे।
