रामायण’ का अमेरिका में भव्य प्रीमियर, पांच नवंबर को दुनियाभर में रिलीज होगी फिल्म

रणबीर कपूर और साई पल्लवी अभिनीत फिल्म ‘रामायण’ के पहले भाग का लॉस एंजिलिस में भव्य प्रीमियर हुआ। फिल्म पांच नवंबर को दुनियाभर में रिलीज होगी।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली: रणबीर कपूर और साई पल्लवी अभिनीत फिल्म ‘रामायण’ के पहले भाग का भव्य विश्व प्रीमियर मंगलवार को अमेरिका के लॉस एंजिलिस स्थित ‘एकेडमी म्यूजियम ऑफ मोशन पिक्चर्स’ के डेविड गेफेन थिएटर में आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा, निर्देशक नितेश तिवारी और अभिनेता-निर्माता यश शामिल हुए। इस प्रतिष्ठित थिएटर में पहले भी हॉलीवुड की कई प्रमुख फिल्मों का प्रीमियर हो चुका है।

Share This Article