झारखंड दौरे पर मंगलवार को आएंगे रामदास आठवले

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले झारखंड दौरे पर आएंगे।

जानकारी के अनुसार आठवले 16 फरवरी को झारखंड दौरे पर आयेंगे।

16 फरवरी को वह मुंबई से साढ़े दस बजे रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से वह रामगढ़ जिले पहुंचकर पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रहे स्व केआर नायक के निधन के बाद आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाग लेंगे।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कार्यालय द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार रामदास आठवले रांची में सोशल वेलफेयर विभाग से जुड़े अधिकारियों के साथ योजनाओं की समीक्षा बैठक करेंगे।

साथ ही रांची के राजकीय अतिथिशाला में पत्रकार वार्ता को भी संबोधित करेंगे।

इस दौरान मंत्री वहां पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भेंट करने के साथ ही आम जनमानस की समस्याओं को सुनेंगे।

Share This Article