रामगढ़ पहुंची बाबूलाल की संकल्प यात्रा, वसूली पार्टियों को उखाड़ फेंकने का आह्वान

यह बातें सोमवार को रामगढ़ शहर के छावनी परिषद मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कही

News Aroma Media
4 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रामगढ़ : अपराध, भ्रष्टाचार और दलालों (Crime, Corruption and Brokers) से मुक्त करने के लिए संकल्प यात्रा चल रही है। भाजपा ने यह संकल्प ले लिया है, अब जनता को यह संकल्प लेना है।

यह बातें सोमवार को रामगढ़ शहर के छावनी परिषद मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) ने कही।

उन्होंने कहा कि हमारी यह संकल्प यात्रा संथाल परगना से शुरू होकर रामगढ़ पहुंची है। आज पूरा झारखंड अपराध, भ्रष्टाचार, दलालों और बिचौलियों से घिरा हुआ है।

हमें एक मजबूत संकल्प लेकर अब इस प्रदेश में भाजपा को मजबूत करना है। झारखंड में कानून व्यवस्था काफी बिगड़ी हुई है।

हर जगह चोरी, डकैती, हत्या, अपहरण और बलात्कार हो रहे हैं। यहां पुलिस अपना काम बंद कर सिर्फ वसूली में लगी हुई है।

बालू और कोयले से अवैध वसूली करने वाली पुलिस जनता संरक्षण के लिए ना तो कदम उठाती है और ना ही उन्हें न्याय दिलाने का कम कर रही है। इन सभी वसूली पार्टियों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपना संरक्षण दे रहे है।

रामगढ़ पहुंची बाबूलाल की संकल्प यात्रा, वसूली पार्टियों को उखाड़ फेंकने का आह्वान-Babulal's Sankalp Yatra reaches Ramgarh, calls for uprooting extortion parties

टॉप-अप की तरह अधिकारी कर रहे अपना रिचार्ज

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड एक ऐसा प्रदेश है जहां अधिकारी अपने पद पर बने रहने के लिए टॉप अप की तरह रिचार्ज करते हैं।

यहां अंचल से लेकर जिला स्तर तक के अधिकारियों का यही हालत है। जैसे मोबाइल में महीने, दो महीने और 3 महीने का रिचार्ज होता है। वैसे ही अधिकारी अपनी पोस्टिंग बचाए रखने के लिए रिचार्ज करते रहते हैं।

रामगढ़ पहुंची बाबूलाल की संकल्प यात्रा, वसूली पार्टियों को उखाड़ फेंकने का आह्वान-Babulal's Sankalp Yatra reaches Ramgarh, calls for uprooting extortion parties

प्रधानमंत्री गरीबों और किसानों की लेते हैं सुध

संकल्प यात्रा में बाबूलाल मरांडी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों को भी रखा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री हमेशा गरीब, गांव, किसान और मजदूरों के चिंता करते हैं।

अगर झारखंड में भी विकास की गंगा बहनी है तो जनता को 2024 में लोकसभा और विधानसभा दोनों चुनाव में भाजपा को मजबूत करना होगा। जब भी भाजपा की सरकार बनती है तो गांव में विकास, सड़क का निर्माण और बिजली हर घर तक पहुंचती है।

रामगढ़ पहुंची बाबूलाल की संकल्प यात्रा, वसूली पार्टियों को उखाड़ फेंकने का आह्वान-Babulal's Sankalp Yatra reaches Ramgarh, calls for uprooting extortion parties

पहले वंदे भारत , अब रामगढ़ को मिलेगी इंटरसिटी की सौगात : जयंत सिन्हा

संकल्प यात्रा में हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा ने केंद्र सरकार द्वारा किए गए विकास योजनाओं की चर्चा की। उन्होंने कहा कि हम वह झारखंड बनाना चाहते हैं जहां वंदे भारत जैसी ट्रेन चलती है। उन्होंने कहा कि रामगढ़ को इंटरसिटी ट्रेन की भी सौगात मिलने वाली है।

बरकाकाना से रांची चलने वाली इस ट्रेन का फायदा रामगढ़ वासियों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी झारखंड के भावी मुख्यमंत्री होंगे।

इसकी भविष्यवाणी इसलिए कर रहे हैं क्योंकि आम जनता अब सिर्फ हेमंत हटाओ और झारखंड बचाओ का नारा दे रही है।

भ्रष्ट सरकार के खिलाफ जनता ले संकल्प : मनीष जायसवाल

संकल्प यात्रा में शामिल हजारीबाग के विधायक मनीष जायसवाल (Manish Jaiswal) ने कहा कि आज जनता को भ्रष्ट सरकार के खिलाफ संकल्प लेने की आवश्यकता है अगर इस भ्रष्टाचार से मुक्ति पाना है तो सिर्फ बाबूलाल मरांडी के हाथ में राज्य की बागडोर सौंपनी होगी।

भारत और इंडिया के बीच संस्कारों की लड़ाई : यदुनाथ पांडे

संकल्प यात्रा में पूर्व सांसद रघुनाथ पांडे (Raghunath Pandey) ने कहा कि आज पूरा देश भारत और इंडिया में बंटा है। इसकी राजनीति संस्कारों से जुड़ी हुई है। भारत से जुड़े हुए लोग संस्कार से भरे हैं।

वह हमेशा विकास की बात करते हैं। लेकिन इंडिया में शामिल लोग जब अपनी माता-पिता की सेवा नहीं करते तो वह जनता की क्या सेवा करेंगे। इसलिए जनता भारत को ही मजबूत बनाने के लिए संकल्प ले।

Share This Article