साइकिल से रांची जा रहे वृद्ध की सड़क हादसे में मौत

News Aroma
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ramgarh News: रामगढ़ से रांची जा रहे एक वृद्ध व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में उस व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। मृतक की पहचान रामगढ़ थाना क्षेत्र के हेसला, फूलसराय निवासी समीउल्लाह अंसारी (58) वर्ष के रूप में हुई है।

इस मामले में सोमवार को मृतक के पुत्र मेकाइल अंसारी के जरिये रामगढ़ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि अहले सुबह 3:00 बजे उनके पिता समीउल्लाह अंसारी साइकिल से रांची जाने के लिए घर से निकले थे।

रास्ते में बनारसी होटल के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें धक्का मार दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। साथ ही वाहन चालक फरार हो गया। मृतक के पुत्र ने घटनास्थल पर पहुंचकर अपने पिता की पहचान की। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

Share This Article