झारखंड

रांची दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के रूट बदलने की अफवाह से परेशान रहे यात्री

राजधानी एक्सप्रेस के बरकाकाना में ठहराव पर उत्पन्न असमंजस से लोग परेशान हैं

रामगढ़: रांची दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के रूट बदलने की अफवाह ने रामगढ़ जिले में खलबली मचा दी है। इस मुद्दे को लेकर सिर्फ रामगढ़वासी ही नहीं बल्कि हजारीबाग और बोकारो जिले के लोग भी परेशान हैं।

दरअसल मीडिया में एक खबर प्रकाशित हुई कि रांची दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस का रूट बदला जा रहा है।

अब वाया बरकाकाना इस ट्रेन का परिचालन नहीं होगा। राजधानी एक्सप्रेस के लिए लोहरदगा वाया टोरी नया रूप देकर दिया गया है।

शनिवार को भाजपा नेता सह रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति के केंद्रीय अध्यक्ष धनंजय कुमार पुटूस ने एक बयान जारी कर कहा कि राजधानी एक्सप्रेस के बरकाकाना में ठहराव पर उत्पन्न असमंजस से लोग परेशान हैं।

जबसे मीडिया में यह खबर प्रकाशित हुई है कि राजधानी एक्सप्रेस दुर्गा पूजा से पहले लोहरदग्गा टोरी होकर चलेगी।

तब से रामगढ़ जिले के लोगों में खलबली मची हुई है। लोगों को ऐसा प्रतीत हो रहा है की, राजधानी एक्सप्रेस का परिचालन या ठहराव यहां बन्द होने वाला है। अभी तक रामगढ़ जिला के लोग बरकाकाना से यह ट्रेन पकड़ते थे जो अब बन्द हो जाएगा।

अगर वास्तव में ऐसा होता है तो रामगढ़ जिला के लाखों लोगों को होने वाली परेशानियों को देखते हुए रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति जन आंदोलन करने को बाध्य होगी।

असमंजस की स्थिति सिर्फ आम जनों में ही नहीं है। रेलवे के वरीय अधिकारी भी मीडिया में खबर देखने के बाद असमंजस में हैं।

रेलवे के वरीय अधिकारी एनके विद्यार्थी ने बताया कि वह बरकाकाना रेलवे स्टेशन पर बतौर स्टेशन मास्टर कार्य कर चुके हैं।

उन्हें यह पता है कि बरकाकाना में रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो सहित अन्य जिलों के कई लोग राजधानी एक्सप्रेस पकड़ने के लिए आते रहे हैं। इस रूट पर राजधानी एक्सप्रेस के यात्रियों का आना जाना लगा रहता है।

हालांकि, अभी तक आधिकारिक तौर पर इस ट्रेन के रूट बदलने की कोई सूचना नहीं है।

अगर मीडिया में रूट बदलने की खबर सच साबित होती है, तो यह हकीकत है कि बरकाकाना में राजधानी एक्सप्रेस का ठहराव पूरी तरीके से बंद हो जाएगा। इसके बाद यात्रियों को वह ट्रेन पकड़ने के लिए रांची जाना पड़ेगा।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker