रामगढ़ बेची गई दो बाइक और एक स्कूटी बरामद

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रामगढ़: रामगढ़ थाना क्षेत्र के सिरका अरगड्डा इलाके में ठगों (Thugs) द्वारा बेंची गई दो बाइक और एक स्कूटी (Bike & Scooty) पुलिस ने बरामद कर ली है।

इस मामले में अनुसंधानकर्ता सुजीत कुमार सिंह ने बताया कि सिरका अरगड्डा के रहने वाले रिजवान अंसारी के द्वारा लोन (Loan) का झांसा देकर ग्रामीणों से दस्तावेज साइन कराए गए थे और उनके नाम पर बाइक लोन (Bike Loan) पर ले लिया गया था जब इस पूरे मामले में जांच शुरू की गई तो सिर्फ अरगड्डा इलाके से ही दो ग्लैमर बाइक (JH 24 F 6891), (JH 24 F 5051) और एक बिना नंबर की स्कूटी बरामद कर ली गई है।

यह तीनों गाड़ियां शिव लाल गुप्ता, आशिक अंसारी और शोएब उर्फ पप्पू के घर से बरामद हुई है। सभी गाड़ियों को रिजवान अंसारी के द्वारा ही बेचा गया था।

Share This Article