झारखंड में यहां हुई झमाझम बारिश, लोगों को मिली गर्मी से राहत

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रामगढ़: जिले में पिछले 10 दिनों से तापमान 42 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका था। प्रचंड गर्मी से आम जनजीवन बेहाल था। इस गर्मी में काली घटाओं ने रामगढ़ जिला वासियों को काफी राहत दी है।

शनिवार की दोपहर छाई काली घटा की वजह से बूंदाबांदी हुई और तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। इससे लोगों को राहत मिली है।

पिछले 10 दिनों से प्रचंड गर्मी की वजह से लोगों को काफी परेशानी हुई थी। दिन में 11:00 बजे के बाद ही बाजार में सन्नाटा पसर जाता था। शाम 5:00 बजे के बाद ही लोग घरों से निकलते थे।

रमजान के महीने की आखिरी दिनों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ शाम में निकल रही है। मौसम में हुए बदलाव की वजह से लोगों ने राहत की सांस ली है।

मौसम में यह बदलाव हुआ अचानक

कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ दुष्यंत कुमार राघव ने बताया कि मौसम में यह बदलाव अचानक ही हुआ है।

इसकी कोई उम्मीद नहीं थी। उन्होंने कहा कि तीन मई के बाद मौसम में बदलाव होने के आसार भी हैं।

उस दौरान रामगढ़ जिले के विभिन्न इलाकों में बारिश भी होगी। उन्होंने बताया कि लोगों को अभी गर्मी से राहत मिलने वाला नहीं है।

तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार ही रहेगा। दो-चार दिन तक यह तापमान 40 डिग्री के नीचे आने वाला है। हालांकि इस बूंदाबांदी से हिट वेब बंद हो जाएंगे और लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी।

जमशेदपुर में भी हुई बारिश

जमशेदपुर और आसपास के इलाकों में अचानक मौसम ने करवट बदली और जोरदार आंधी के साथ बारिश हुई।

शहर का तापमान44डिग्री सेल्सियस पार कर चुका था। ऐसे में अचानक आई आंधी और बारिश से मौसम काफी सुहावना हो गया है।

Share This Article