झारखंड में गिरती हुई सरकार को एक धक्का लगाने की जरूरत: जयंत सिन्हा

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रामगढ़: झारखंड में गिरती हुई सरकार को एक धक्का लगाने की जरूरत है। भाजपा अपना काम कर रही है।

बस जनता का समर्थन चाहिए। यह बात मंगलवार को रामगढ़ इफिको ग्राउंड में हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा ने कही।

यह सारा पैसा झारखंड के नागरिकों का है

उन्होंने कहा कि झारखंड में सरकार ने सारी मर्यादा तोड़ दी है। भ्रष्टाचार इस कदर है कि सिर्फ एक आईएएस अधिकारी के सीए के पास से 19 करोड रुपये कैश और करोड़ों रुपये की अचल संपत्ति के कागजात मिल रहे हैं।

यह सारा पैसा झारखंड के नागरिकों का है। झारखंड के नागरिक होने के नाते भ्रष्टाचार के इस पैमाने को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Share This Article