विनोद किस्कू तीसरी बार बने जेएमएम जिलाध्यक्ष

News Aroma Media
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रामगढ़: रामगढ़ के विनोद किस्कू ने बड़ी ही कुशल राजनीति का परिचय दिया है। उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी की रामगढ़ जिले की कमान को अपने हाथों में संभाल कर रखा है।

गुरुवार को उन्हें पार्टी में हैट्रिक लगाते हुए तीसरी बार लगातार जिला अध्यक्ष पद पर बने रहने का सौभाग्य मिला है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडे ने एक आदेश जारी कर 22 जिलों के जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा की है।

इसमें, रामगढ़ जिलाध्यक्ष के रूप में लगातार तीसरी बार बिनोद किस्कू को मनोनीत किया है।

जबकि उपाध्यक्ष चित्रगुप्त महतो, उपाध्यक्ष रोहन राम बेदिया, सचिव बिनोद कुमार महतो एवं कोषाध्यक्ष भुनेश्वर महतो उर्फ भुन्नू महतो को बनाया गया है।

पार्टी के प्रति नि:स्वार्थ भाव से काम करने का तीसरी बार मिला मौका: विनोद

लगातार तीसरी बार जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर विनोद किस्कू ने कहा कि पार्टी के नीति और सिद्धांतों के प्रति नि:स्वार्थ भाव के साथ काम करने का पार्टी ने एक बार फिर मौका दिया है।

सेवा भाव से जिले के सभी नेता और कार्यकर्ता कार्य करें। सेवा भाव ही हमारे जीवन में कामयाबी की असल नीवं रखता है। उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा उनके लिए राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक परिवार की तरह है।

उन्होंने कहा कि पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सफलतापूर्वक पार्टी को आगे बढ़ाएंगे।

नेता और कार्यकर्ताओं में हर्ष, बुके देकर किया स्वागत

लगातार तीसरी बार जिलाध्यक्ष विनोद किस्कू को बनाए जाने पर जिले के झामुमो नेता और कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताया है। कहा कि श्री किस्कू के नेतृत्व में निरंतर आगे बढ़ रही है।

पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों से अवगत होकर विभिन्न पार्टियों के लोग झामुमो में शामिल हो रहे हैं, जिसका श्रेय जिलाध्यक्ष विनोद किस्कू को जाता है।

कार्यकर्ताओं ने जताया हर्ष

प्रखंड अध्यक्ष बरतु करमाली, रंजीत बेसरा, सकलदेव करमाली, राजू साव, जावेद आलम, नरेश हांसदा, सफरुद्दीन अंसारी, कमलेश पांडे, राजेश गिरी, करण नायक, सुनील करमाली, नंदकिशोर मुर्मू सहित कई नेता व कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया।

Share This Article