रामायण के प्रमोशन में दिखा भक्ति का रंग, रणबीर ने उठाया शिव धनुष, साईं पल्लवी ने जलाए दीप

Manu Shrivastava
2 Min Read
रामायण को प्रोमोट करते दिखे रणबीर कपूर
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रणबीर कपूर, साईं पल्लवी, रवि दुबे और नमित मल्होत्रा ने शनिवार, 26 सितंबर को मुंबई में फिल्म Ramayana के प्रमोशन की शुरुआत की. इस खास मौके पर मशहूर यूट्यूबर MrBeast भी नजर आए. दिवाली 2026 में रिलीज होने वाली यह फिल्म हिंदू महाकाव्य रामायण की कहानी को बड़े वैश्विक स्तर पर पर्दे पर पेश करने की तैयारी में है.

MrBeast को रणबीर ने समझाया ‘धर्म’ का अर्थ

इवेंट के दौरान रणबीर कपूर ने MrBeast से बातचीत की और उन्हें रामायण तथा भगवान श्रीराम के महत्व के बारे में बताया. रणबीर ने ‘जय श्री राम’ और ‘पवनपुत्र हनुमान की जय’ के साथ अपनी बात शुरू की. उन्होंने कहा कि रामायण और श्रीराम हर भारतीय के अवचेतन मन में गहराई से बसे हुए हैं.

रणबीर ने भगवान राम को ‘मर्यादा पुरुषोत्तम’ बताते हुए कहा कि राम ने कभी खुद को नायक बनाने की कोशिश नहीं की. राजकुमार होने के बावजूद उन्होंने पिता के वचन और अपने कर्तव्यों को पूरा करने के लिए बहुत कुछ त्याग दिया. रणबीर ने समझाया कि ‘धर्म’ का अर्थ कर्तव्य है और भगवान राम इसका आदर्श उदाहरण हैं.

शिव धनुष उठाकर की प्रार्थना

प्रमोशन से पहले रणबीर कपूर ने शिव धनुष उठाया और पूजा-अर्चना की. उन्होंने धनुष से जुड़ा तीर उठाकर प्रार्थना की और फिर उसे वापस रख दिया. इस दौरान कार्यक्रम में धार्मिक और सांस्कृतिक माहौल देखने को मिला.

साईं पल्लवी ने जलाए दीप

फिल्म में माता सीता की भूमिका निभा रहीं साईं पल्लवी ने कार्यक्रम में दीप जलाए. शंखनाद के बीच दीप प्रज्वलन ने पूरे माहौल को आध्यात्मिक रंग दे दिया.

ऐसी है ‘रामायण’ की स्टारकास्ट

फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और साईं पल्लवी माता सीता की भूमिका में हैं. यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे. फिल्म में लारा दत्ता कैकेयी, अरुण गोविल दशरथ, आदिनाथ कोठारे भरत और काजल अग्रवाल मंदोदरी की भूमिका निभा रही हैं. फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं और नमित मल्होत्रा इसके निर्माण से जुड़े हैं.

Share This Article