रांची बाल सुधार गृह के 10 कैदियों को किया गया अलग-अलग जिले में शिफ्ट

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राजधानी रांची के सदर थाना क्षेत्र स्थित डुमरदगा बाल सुधार गृह से सोमवार को 10 बाल कैदियों को राज्य के अलग-अलग जिले के बाल सुधार गृह में शिफ्ट कर दिया गया है।

इन बाल सुधार गृह में गुमला, हजारीबाग और जमशेदपुर शामिल हैं। बाल कैदियों का ट्रांसफर जिला प्रशासन के आदेश के बाद किया गया है।

उल्लेखनीय है कि सदर थाना क्षेत्र के डूमरदगा स्थित बाल सुधार गृह में बाल कैदियों के दो गुटों में रविवार को हिंसक झड़प हुई थी।

इस झड़प में लगभग 13 बाल कैदी गंभीर रूप से घायल हुए थे, जिन्हें आनन-फानन में रिम्स अस्पताल भेजा गया। मारपीट की घटना के बाद अधिकारियों के दिशा-निर्देश के बाद यह निर्णय किया गया।

Share This Article