रांची में पिछले 24 घंटे में मिले 28 कोरोना पॉजिटिव

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में कोरोना का विस्फोट हुआ है। राजधानी वाले जिले में जहां गुरुवार को सिर्फ चार मरीज थे, आज शुक्रवार सुबह तक इनकी संख्या बढ़कर 28 हो गई है।

इसी तरह पूरे राज्य में गुरुवार के मुकाबले अगले 24 घंटों में संक्रमितों की संख्या 14 से 44 पहुंच गई है। वैसे इस दौरान 29 लोग स्वस्थ भी हुए हैं और संतोष की बात है कि एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है।

राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची से 28 मरीजों के मिलने के साथ,धनबाद से सात और पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से पांच नए मरीजों की पहचान हुई है। राज्य के चतरा जिले में दो, जबकि देवघर और दुमका से एक-एक मरीज के मिलने की खबर है।

इन नए मरीजों के साथ प्रदेश में कुल करोना संक्रमितों की संख्या तीन लाख, 47 हजार,498 हो गई।

इनमें से तीन लाख, 42 हजार, 157 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में पांच हजार, 130 मरीजों की मौत हो गई है।

कोरोना का पता लगाने के लिए जांच का सिलसिला जारी है। अभी तक कुल एक करोड़, 22 लाख,90 हजार, 058 सैंपल की जांच की गयी है। इस समय राज्य में कोरोना के 211 सक्रिय मरीज हैं। रिकवरी रेट 98.46 प्रतिशत है।

राजधानी रांची में शुक्रवार सुबह तक जहां पिछले 24 घंटों में कोरोना के 28 नए मरीज मिले हैं, वहीं इनके साथ सक्रिय संक्रमितों की संख्या 87 हो गई है।

राजधानी में अब तक कुल 85 हजार, 463 पॉजिटिव केस आए, जिनमें 83 हजार, 788 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

Share This Article