Homeझारखंडधोनी के नाम पर महिला से बच्चा चुरा कर बेचने के मामले...

धोनी के नाम पर महिला से बच्चा चुरा कर बेचने के मामले में 5 आरोपी अरेस्ट, SSP ने…

Published on

spot_img

रांची : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) से आवास और पैसा दिलाने का प्रलोभन देकर एक महिला से बच्चा चुराकर बेचने के मामले (Child Abduction and Selling Cases) में दो महिला सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार महिलाएं चान्हो और रामगढ़ की रहने वाली हैं।

जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के लीची बागान के पास रहने वाली मधु देवी को आरोपितों ने रांची के हरमू में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की ओर से मकान और पैसे देने का लालच देकर बुलाया था। उसके बाद मां की गोद से ही अपराधियों ने उसके बच्चे को छीना और फरार हो गये थे।

देर शाम तक पूरे मामले का पुलिस करेगी खुलासा

SSP चंदन कुमार सिन्हा के निर्देश पर एक टीम का गठन किया गया था। इसमें रांची पुलिस के अलावा QRT भी शामिल थी । जांच के दौरान रांची पुलिस की टीम ने सबसे पहले पहाड़ी टोला से एक पुरुष और चान्हो से महिला को पकड़ा।

इसके बाद सख्ती से पूछताछ के दौरान रामगढ़ में बच्चा सप्लाई करने की बात सामने आयीं। फिर पुलिस ने रामगढ़ में आरोपितों को पकड़ा और उनकी निशानदेही पर चतरा स्थित ईटखोरी से बच्चे को सकुशल बरामद किया है।

SSP चंदन कुमार सिन्हा (SSP Chandan Kumar Sinha) ने पुष्टि की है। पुलिस मामले में पूछताछ और छापेमारी कर रही है। देर शाम तक पूरे मामले का पुलिस खुलासा करेगी।

spot_img

Latest articles

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...

गाजा में इजरायली हमलों में 17 फलस्तीनियों की मौत

Israeli attacks in Gaza: गाजा पट्टी में गुरुवार को इजरायली हमलों में कम से...

खबरें और भी हैं...

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...