Homeझारखंड1 लाख के इनामी नक्सली राजा हेमंत असुर गिरफ्तार

1 लाख के इनामी नक्सली राजा हेमंत असुर गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Naxalite Raja Hemant Asur Arrest : लोहरदगा में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए भाकपा माओवादी संगठन (CPI Maoist organization) से जुड़े कुख्यात दस्ता सदस्य राजा हेमंत असुर उर्फ राजन असुर को गिरफ्तार कर लिया। सरकार ने उसके ऊपर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।

गुप्त सूचना पर पुलिस टीम हरकत में आई

SP सादिक अनवर रिज़वी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि राजा हेमंत असुर अवैध हथियार के साथ चंदवा थाना क्षेत्र के हेसला बांझीटोली से कुडू थाना क्षेत्र के चुल्हापानी की ओर जा रहा है।

सूचना मिलते ही किस्को SDPO वेदांत शंकर के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई और रात में विशेष अभियान चलाया गया।

टीम ने कुडू-चंदवा मार्ग के जंगल में केरवाडी शिव मंदिर के पास घेराबंदी कर छापेमारी की और राजा हेमंत असुर को दबोच लिया।

हथियार और कारतूस बरामद

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने नक्सली के पास से एक देशी कट्टा और 10 जिंदा कारतूस भी बरामद किए। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

राजा हेमंत असुर पर भाकपा माओवादी संगठन का विस्तार करने और कई आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है।

spot_img

Latest articles

जियो बना भारत का सबसे बड़ा 5G नेटवर्क — 23 करोड़ से ज्यादा यूजर जुड़े

Jio Becomes India's Largest 5G Network: भारत में 5G तकनीक की दौड़ तेज हो...

रांची में ब्राउन शुगर का बड़ा रैकेट ध्वस्त, चार गिरफ्तार

Major Brown sugar Racket Busted in Ranchi : रांची पुलिस ने नशे के कारोबार...

झारखंड सरकार ने दो जेल अधीक्षकों का तबादला किया, खाली पदों पर नई पोस्टिंग

Jharkhand Government Transfers two jail Superintendents: झारखंड सरकार ने जेल विभाग में बड़े पैमाने...

खबरें और भी हैं...