
Indian Railways : रेल मंत्रालय द्वारा यह सुनिश्चित किया गया है कि ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़ बढ़ गई है। इसको देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार किया गया है। ट्रेनों का शेड्यूल जारी कर दिया गया है।
1. ट्रेन संख्या 02877 रांची आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल, यात्रा प्रारम्भ दिनांक 04.07.2026 से 25.07.2026 तक प्रत्येक शनिवार को रांची से प्रस्थान करेगी (कुल 04 ट्रिप)।
2. ट्रेन संख्या 02878 आनंद विहार टर्मिनल रांची स्पेशल, यात्रा प्रारम्भ दिनांक 05.07.2026 से 26.07.2026 तक प्रत्येक रविवार को आनंद विहार टर्मिनल से प्रस्थान करेगी (कुल 04 ट्रिप)।
3.ट्रेन संख्या 08611 सांतरागाछी अजमेर साप्ताहिक स्पेशल (वाया रांची), यात्रा प्रारम्भ दिनांक 06.07.2026 से 28.09.2026 तक प्रत्येक सोमवार को सांतरागाछी से प्रस्थान करेगी (कुल 13 ट्रिप)|
4. ट्रेन संख्या 08612 अजमेर सांतरागाछी साप्ताहिक स्पेशल (वाया रांची), यात्रा प्रारम्भ दिनांक 09.07.2026 से 01.10.2026 तक प्रत्येक गुरुवार को अजमेर से प्रस्थान करेगी (कुल 13 ट्रिप)|

