झारखंड के अधिवक्ताओं को मिला नया नेतृत्व, 22 सदस्यीय परिषद की घोषणा

झारखंड राज्य विधिज्ञ परिषद ने बार काउंसिल चुनाव के बाद 22 नवनिर्वाचित सदस्यों की अधिसूचना जारी की। नई परिषद अधिवक्ताओं के हितों और विधिक गतिविधियों का नेतृत्व करेगी।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Bar Council : झारखंड राज्य विधिज्ञ परिषद ने बार काउंसिल चुनाव के नतीजों को औपचारिक मान्यता देते हुए 22 नवनिर्वाचित सदस्यों की सूची जारी कर दी है। अधिसूचना जारी होने के बाद नई परिषद के गठन का रास्ता साफ हो गया है। परिषद में हाईकोर्ट और विभिन्न जिला अदालतों के अधिवक्ताओं को प्रतिनिधित्व मिला है।

नवनिर्वाचित सदस्यों में अधिवक्ता अब्दुल कलम रशीदी, ललित यादव, अभिषेक कुमार भारती, प्रशांत कुमार सिंह, मृत्युंजय कुमार श्रीवास्तव, पवन कुमार खत्री, मनोज कुमार, अनिल कुमार तिवारी, संजय कुमार विद्रोही, राजकुमार, निलेश कुमार, अनिल कुमार महतो, राजेश कुमार शुक्ला, जितेंद्र कुमार, अभय कुमार चतुर्वेदी और परमेश्वर मंडल शामिल हैं।

नई परिषद में महिला अधिवक्ताओं की भागीदारी भी उल्लेखनीय रही। मधुलता रानी, मीरा कुमारी, मौली सिन्हा, निवेदिता कुंडू और रिंकू भकत को भी निर्वाचित सदस्य के रूप में जगह मिली है।

अधिसूचना जारी होने के साथ ही नई बार काउंसिल के गठन की प्रक्रिया को आधिकारिक रूप से पूर्ण माना जा रहा है। परिषद आने वाले समय में अधिवक्ताओं के हितों, पेशेवर मानकों और विधिक गतिविधियों से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों में अहम भूमिका निभाएगी।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।