Homeझारखंडतस्करी के लिए बिहार ले जाई जा रही थी अंग्रेजी शराब, चार...

तस्करी के लिए बिहार ले जाई जा रही थी अंग्रेजी शराब, चार गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Liquor Smugglers Arrest : गिरिडीह जिले के डुमरी थाना क्षेत्र के चिरैयामोड़ में उत्पाद विभाग ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक भरकर लाई गई अंग्रेजी शराब जब्त की है।

यह शराब तस्करी (Liquor Smuggling) के जरिए बिहार भेजी जा रही थी। विभाग ने इस मामले में चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। जब्त की गई शराब की कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है।

800 पेटी शराब बरामद, हरियाणा से लोड कर लाई गई थी

उत्पाद विभाग के SI रविरंजन ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान ट्रक से 800 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई।

गिरफ्तार किए गए तस्करों में हरेंद्र सिंह, विंदर सिंह, हरजीत सिंह और दीपक कुमार शामिल हैं। सभी अमृतसर और मोहाली के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

बताया गया कि शराब हरियाणा में लोड कर बिहार भेजी जा रही थी। तस्कर ट्रक को एक स्विफ्ट कार से स्कॉर्ट कर रहे थे, जिसे Police ने कब्जे में ले लिया है।

बड़े शराब कारोबारियों का लिंक सामने आया?

पुलिस ने ट्रक से कुछ कागजात भी बरामद किए हैं, जिनमें कथित रूप से बड़े शराब कारोबारियों के नाम शामिल हैं। अब इनकी जांच की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों से लगातार पूछताछ की जा रही है ताकि पूरे गिरोह का पर्दाफाश हो सके।

spot_img

Latest articles

जियो बना भारत का सबसे बड़ा 5G नेटवर्क — 23 करोड़ से ज्यादा यूजर जुड़े

Jio Becomes India's Largest 5G Network: भारत में 5G तकनीक की दौड़ तेज हो...

रांची में ब्राउन शुगर का बड़ा रैकेट ध्वस्त, चार गिरफ्तार

Major Brown sugar Racket Busted in Ranchi : रांची पुलिस ने नशे के कारोबार...

झारखंड सरकार ने दो जेल अधीक्षकों का तबादला किया, खाली पदों पर नई पोस्टिंग

Jharkhand Government Transfers two jail Superintendents: झारखंड सरकार ने जेल विभाग में बड़े पैमाने...

खबरें और भी हैं...