
रांची: बिशप वेस्टकॉट गर्ल्स स्कूल डोरंडा की मेजबानी में आयोजित सीआईएससीई जोनल कराटे चैंपियनशिप में इंटरनेशनल मार्शल आर्ट एकेडमी के कराटे खिलाड़ियों ने अपने स्कूल का प्रतिनिधित्व करते हुए उम्दा प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने पांच स्वर्ण सहित 8 पदक जीते। लॉरेटो कान्वेंट स्कूल की ओर से खेल रही मारिया लवलीन खेस, बृष्टि, मोनिका केरकेट्टा, शाइनी शिमोना टोप्पो ने स्वर्ण पदक जीते। वहीं सुनिधि एक्का ने रजत पदक जीता। बिशप वेस्टकॉट गर्ल्स स्कूल नामकुम से खेल रही मिस्टी कुमारी ने अपने स्पर्धा में स्वर्ण पदक, बिशप स्कूल बहु बजार से खेल रहे प्रीत सोनी ने भी स्वर्ण पदक और हुज़ैफ़ा ने कांस्य पदक जीतकर अपने स्कूल का परचम लहराया। वहीं बिशप वेस्टकॉट बॉयज स्कूल नामकुम से खेल रहे आदित राज ने रजत पदक जीता।
विजेता सभी खिलाड़ियों को इंटरनेशनल मार्शल आर्ट एकेडमी के तकनीकी निदेशक रेंशी सुनील किस्पोट्टा और अध्यक्ष सेंसई अनिल किस्पोट्टा ने बधाई दी। सुनील किस्पोट्टा ने कहा कि इस प्रतियोगिता की तैयारी खिलाड़ी पिछले दो महीने से लगातार अपने प्रशिक्षण केन्द्र में कर रहे थे। जिसका परिणाम आज देखने को मिला है। सभी खिलाड़ियों ने अपना उम्दा प्रदर्शन कर पदक हासिल किया है। अध्यक्ष अनिल किस्पोट्टा ने कहा कि सभी खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिता के लिए और तैयारी कराई जाएगी ताकि बिहार पटना में आयोजित होने वाले रिजनल कराटे प्रतियोगिता में भी ये अपना अच्छा प्रदर्शन कर सके।

