
रांची : प्रदेश राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने जगरनाथपुर रथ यात्रा और मेले के आयोजन को लेकर सुझाव दिया है। उन्होंने कहा है कि बीते वर्षों में जगन्नाथपुर मेले में टेंडर का मामला निष्पक्ष नहीं हो पाया था। संभवतः कई त्रुटियां होगी। उस दौरान दुकानदारों और लोगों की ओर से अवैध वसूली और धांधली का कई मामले सामने आए थे। इसे लेकर प्रशासनिक क्रिया-कलापों पर सवालिया निशान लगा था। इसलिए रथ मेले को लेकर जिला-प्रशासन चौकस तरीके से व्यवस्था सदृढ़ करने पर विचार करें और मेले के आयोजन की सभी जिम्मेवारी अपने नियंत्रण में रखे।

