रांची के एक बड़े व्यवसायी से 68 लाख की ठगी करने वाला दिल्ली से गिरफ्तार

विशाल कुमार पांडे के खिलाफ रांची के कारोबारी अजय कुमार सिंह ने पंडरा थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई थी

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के एक बड़े व्यवसायी से 68 लाख की ठगी (Cheating) करने वाले व्यक्ति को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। शुक्रवार सुबह रांची पुलिस की टीम ने विशाल कुमार पांडे (Vishal Kumar Pandey) को दिल्ली पुलिस की सहयोग से गिरफ्तार किया है।

विशाल कुमार पांडे के खिलाफ रांची के कारोबारी अजय कुमार सिंह (Ajay Kumar Singh) ने पंडरा थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई थी।

दो दिन पहले ही विशाल पांडे ने चिराग पासवान के साथ अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर डाली। इसमें उसने लिखा था कि वह दिल्ली में लोजपा ज्वाइन (LJP Join) कर रहा है।

2021 का है यह मामला

तस्वीर को देखकर रांची पुलिस को यह जानकारी मिल गई कि विशाल दिल्ली में ही है, जिसके बाद रांची पुलिस की एक टीम दिल्ली के द्वारका पहुंची और वहां दिल्ली पुलिस की मदद से विशाल को गिरफ्तार किया।

पंडरा ओपी प्रभारी ने शुक्रवार को बताया कि यह मामला साल 2021 का है। रांची के व्यवसायी अजय सिंह से विशाल कुमार पांडे ने रेलवे में ठेके (Contracts in Railway) के नाम पर 68 लाख रुपये की ठगी कर ली थी।

Share This Article