रांची में जाम से राहत के लिए सख्ती, एयरपोर्ट रोड नो-पार्किंग ज़ोन घोषित

रांची में जाम से राहत के लिए बड़ा फैसला, एयरपोर्ट रोड नो-पार्किंग ज़ोन घोषित, हिनू से हटिया तक सख्ती, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई, यात्रियों को मिलेगी सुविधा

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi Traffic News : शहर में बढ़ती ट्रैफिक समस्या को नियंत्रित करने के लिए नगर निगम ने बड़ा फैसला लिया है। हिनू चौक से हटिया चौक तक जाने वाले एयरपोर्ट मार्ग को अब पूरी तरह नो-पार्किंग ज़ोन घोषित कर दिया गया है।

नगर निगम के निर्देशानुसार संतोषी माता मंदिर से लेकर CISF कैंप तक सड़क के दोनों किनारों पर किसी भी प्रकार की वाहन पार्किंग पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।

जाम से राहत के लिए फैसला

यह कदम शहर में यातायात को सुचारु बनाने और रोजाना लगने वाले जाम से लोगों को राहत देने के उद्देश्य से उठाया गया है।

एयरपोर्ट प्रबंधन की सलाह पर निर्णय

यह निर्णय भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण और बिरसा मुंडा एयरपोर्ट प्रबंधन के सुझावों के आधार पर लिया गया। निरीक्षण के दौरान इस मार्ग पर लगातार जाम की स्थिति पाई गई थी, जिससे यात्रियों और स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही थी।

नियमों के तहत कार्रवाई

नगर निगम ने यह कार्रवाई पार्किंग विनियमन 2016 के तहत की है। साथ ही नागरिकों से अपील की गई है कि वे इस मार्ग पर वाहन खड़ा न करें और एयरपोर्ट परिसर में उपलब्ध निर्धारित पार्किंग स्थल का ही उपयोग करें।

इस फैसले से उम्मीद की जा रही है कि रांची में ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर होगी और एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।