झारखंड में डिजिटल हेल्थ की ओर बड़ा कदम, मोबाइल पर मिलेगी लैब रिपोर्ट, हाईटेक होगी जांच व्यवस्था

झारखंड में डिजिटल हेल्थ की बड़ी पहल, अब मरीजों को मोबाइल पर मिलेगी लैब रिपोर्ट, LIS सिस्टम से जांच होगी हाईटेक, पारदर्शिता बढ़ेगी और स्वास्थ्य सेवाएं होंगी अधिक प्रभावी

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Digital Health : झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। राज्य में अब मरीजों को लैब जांच रिपोर्ट सीधे उनके मोबाइल पर उपलब्ध कराई जाएगी।

इस संबंध में स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई, जिसमें Meril द्वारा लैब इनफॉरमेशन सिस्टम (LIS) का प्रजेंटेशन दिया गया।

मोबाइल पर मिलेगी रिपोर्ट

इस नई प्रणाली के तहत मेडिकल कॉलेज से लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) तक सभी स्तरों पर लैब सेवाओं को डिजिटल किया जाएगा। मरीजों को उनकी जांच रिपोर्ट सीधे मोबाइल पर मिलेगी, जिससे समय की बचत होगी और पारदर्शिता बढ़ेगी।

HMIS और ई-सुश्रुत से इंटीग्रेशन

यह सिस्टम C-DAC द्वारा संचालित हॉस्पिटल मैनेजमेंट इनफॉरमेशन सिस्टम (HMIS) के साथ इंटीग्रेट होगा। साथ ही इसे ई-सुश्रुत प्लेटफॉर्म से भी जोड़ा जाएगा, जिससे डेटा एकीकृत रूप से उपलब्ध रहेगा।

रियल टाइम मॉनिटरिंग

इस सिस्टम के लागू होने से विभाग को जांच से जुड़ी सभी जानकारी—जैसे कितने मरीजों की जांच हुई, कौन-कौन सी जांच की गई—रियल टाइम में मिल सकेगी। इसके अलावा लैब में उपलब्ध रिएजेंट्स की स्थिति भी आसानी से ट्रैक की जा सकेगी, जिससे समय पर खरीद और वेस्टेज नियंत्रण संभव होगा।

सभी मशीनें होंगी कनेक्ट

मेरील कंपनी द्वारा पहले से उपलब्ध ऑटो और सेमी-ऑटो एनालाइजर मशीनों को भी इस सिस्टम से जोड़ा जाएगा। साथ ही अन्य कंपनियों की मशीनों को भी इस प्लेटफॉर्म से लिंक किया जा सकेगा।

बैठक में विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी और कंपनी के प्रतिनिधि मौजूद रहे। इस पहल से झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ी प्रगति मानी जा रही है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।