JSSC सहायक आचार्य परीक्षा 2026: आवेदन का फिर मिला मौका, 18 अक्टूबर तक कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने प्रशिक्षित सहायक आचार्य प्रतियोगिता परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की तारीखें बढ़ा दी हैं, अब अभ्यर्थी 18 अक्टूबर तक आवेदन कर सकेंगे।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने प्रशिक्षित सहायक आचार्य (पारा कोटि) संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2026 के अभ्यर्थियों को आवेदन का एक और मौका दिया है। आयोग ने ऑनलाइन आवेदन की समय-सीमा में बदलाव करते हुए नई तारीखें जारी की हैं।

अब इच्छुक अभ्यर्थी 29 सितंबर 2026 से 18 अक्टूबर 2026 की मध्यरात्रि तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। इससे पहले आवेदन की प्रक्रिया 31 जुलाई से 30 अगस्त 2026 तक निर्धारित की गई थी।

आवेदन से जुड़ी अहम तारीखें

  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन: 29 सितंबर से 18 अक्टूबर 2026 की मध्यरात्रि तक

  • परीक्षा शुल्क भुगतान: इसकी तारीख बाद में आयोग की ओर से जारी की जाएगी

  • फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने की अंतिम तिथि: 22 अक्टूबर 2026 की मध्यरात्रि तक

  • आवेदन में संशोधन: 23 से 24 अक्टूबर 2026 की मध्यरात्रि तक

आयोग के अनुसार, अभ्यर्थी नाम, जन्मतिथि, ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर को छोड़कर आवेदन पत्र की अन्य प्रविष्टियों में निर्धारित अवधि के दौरान सुधार कर सकेंगे।

JSSC ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि आवेदन प्रक्रिया और परीक्षा से जुड़ी आगे की जानकारी के लिए आयोग की ओर से जारी होने वाली सूचनाओं पर नजर बनाए रखें। परीक्षा शुल्क भुगतान की तारीख की घोषणा अलग से की जाएगी।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।