रांची बाल सुधार गृह में मोबाइल और नशीला पदार्थ फेंकने की कोशिश, गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: मंगलवार की अहले सुबह सदर थाना क्षेत्र के डुमरदगा स्थित बाल सुधार गृह में मोबाइल और नशीला पदार्थ फेंकने का प्रयास किया जा रहा था।

सुरक्षाकर्मियों के अनुसार थाना चहारदीवारी के बाहर से युवक द्वारा मोबाइल और नशीला पदार्थ फेंकने का प्रयास किया जा रहा था।

आरोपी युवक गिरफ्तार

 तभी सुरक्षाकर्मियों ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक की पहचान कोकर बाजार के पास का रहने वाले नेहाल कुमार पासवान के नाम से हुई है।

प्राप्त सूचना के अनुसार पुलिस ने आरोपी के पास से तीन पैकेट बीड़ी, एक पुड़िया खैनी, एक लाइटर, एक मोबाइल और स्कूटी बरामद किया है।

पुलिस कर रही है आरोपी से पूछताछ

फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है और इस बात की जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है कि वह बाल कैदी कौन है, जिसके इशारे पर प्रतिबंधित सामान बाल सुधार गृह में फेंकने के लिए पहुंचा था।

Share This Article