झारखंड कांग्रेस के नए प्रभारी बने अविनाश पांडेय

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड कांग्रेस के नए प्रभारी अविनाश पांडेय बनाए गए हैं। वह कांग्रेस के महासचिव भी हैं। इस संबंध में मंगलवार की देर शाम कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से पत्र जारी किया गया है।

उल्लेखनीय है कि झारखंड कांग्रेस के प्रभारी आरपीएन सिंह ने मंगलवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। आरपीएन सिंह की जगह अविनाश पांडेय को प्रदेश प्रभारी बनाया गया है।

वर्तमान में वे उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष है।

इससे पहले वे राजस्थान के भी प्रभारी बनाये गए थे। बताया जाता है कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी के काफी करीबी माने जाने वाले अविनाश पांडेय पहले भी कई महत्वपूर्ण पद संभाल चुके हैं। पांडेय राजस्थान में कांग्रेस के चुनाव निरीक्षक रहे हैं।

Share This Article