रांची बेड़ो में सड़क निर्माण कार्य में लगे दो वाहनों में अपराधियों ने लगाई आग

इस बावत में आरकेडी कंपनी के प्रबंधक कृपा सिंधु बेहरा ने बेड़ो थाना में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है। प्राथमिकी के अनुसार रांची-गुमला मुख्य मार्ग पर निर्माण कार्य करा रहे आरकेडी कंपनी के दो वाहन वहां खड़े थे।

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi Bedo road construction: रांची के बेड़ो थाना क्षेत्र के पोकलो ढोढ़हा के समीप रांची-गुमला मुख्य मार्ग पर काम करनेवाली RKD Company के दो वाहनों को अपराधियों ने आग के हवाले कर दिया।

इसमें टेंडम रोलर-20 पूरी तरह जल गया, वहीं दूसरे वाहन PTR-02 को आंशिक क्षति पहुंची है। पुलिस के अनुसार घटना सोमवार अहले सुबह की है। घटना के कारणों का अबतक कोई पता नहीं चल पाया है।

अज्ञात अपराधियों के खिलाफ  दर्ज करायी प्राथमिकी

इस बावत में RKD कंपनी के प्रबंधक कृपा सिंधु बेहरा ने बेड़ो थाना में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है। प्राथमिकी के अनुसार रांची-गुमला मुख्य मार्ग पर निर्माण कार्य करा रहे आरकेडी कंपनी के दो वाहन वहां खड़े थे।

इसी दौरान अज्ञात पांच की संख्या में हथियारबंद अपराधी पहुंचे और वहां सो रहे कंपनी के लोगों के साथ गाली- गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद दो वाहनों को आग के हवाले कर दिया।

Share This Article