रांची एयरपोर्ट पर बढ़ा दबाव, 24 घंटे में 6,008 यात्रियों ने भरी उड़ान, 44 उड़ानों का हुआ संचालन

रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर एक दिन में 6,008 यात्रियों की आवाजाही हुई। 44 उड़ानों के संचालन से एयरपोर्ट और एयरलाइंस की कमाई बढ़ने का अनुमान है।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : राजधानी रांची के बिरसा मुंडा  हवाई अड्डे पर यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। डेली ऑपरेशन रिपोर्ट के मुताबिक एक ही दिन में 6,008 यात्रियों ने हवाई सफर किया। यात्रियों की बढ़ती आवाजाही के चलते एयरपोर्ट पर दिनभर काफी चहल-पहल देखने को मिली। रिपोर्ट के अनुसार एयरपोर्ट पर कुल 46 उड़ानों के संचालन की योजना बनाई गई थी। इनमें से 44 उड़ानों का सफल आवागमन हुआ। आंकड़ों पर नजर डालें तो 3,055 यात्री विमानों से रांची पहुंचे, जबकि 2,953 यात्रियों ने रांची से उड़ान भरी। इस तरह एक दिन में एयरपोर्ट का कुल यात्री फुटफॉल 6,008  रहा।

एक दिन में करोड़ों के टिकट, एयरपोर्ट को लाखों की कमाई का अनुमान

प्रचालन रिपोर्ट में कुल राजस्व की सीधी जानकारी नहीं दी जाती है। हालांकि, यात्रियों की संख्या के आधार पर टिकट बिक्री से होने वाली कमाई का मोटा अनुमान लगाया जा सकता है। अगर औसत हवाई किराया 4,000 रुपये माना जाए, तो इंडिगो, एयर इंडिया जैसी एयरलाइंस को टिकट बिक्री से करीब 2.40 करोड़ रुपये का राजस्व मिल सकता है।

वहीं, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को यूजर डेवलपमेंट फीस (UDF) के तौर पर प्रति यात्री 300 से 500 रुपये मिलने का अनुमान है। 6,008 यात्रियों के हिसाब से यह रकम करीब 18 से 25 लाख रुपये  बैठती है। इसके अलावा 44 विमानों की लैंडिंग और पार्किंग, ग्राउंड हैंडलिंग, वाहन पार्किंग, फूड स्टॉल, रिटेल शॉप और विज्ञापनों से भी एयरपोर्ट को आय होती है। इन सभी स्रोतों को मिलाकर अनुमान है कि एक दिन के प्रचालन से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट को करीब 25 से 35 लाख रुपये का प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष राजस्व प्राप्त हुआ।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।