ED ने बिरसा मुंडा कारागार के जेलर को भेजा समन

शनिवार को आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जेलर प्रमोद कुमार को यह समन जेल से पत्रकार को धमकी देने के मामले में भेजा गया है

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi Birsa Munda Central Jail : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार के जेलर प्रमोद कुमार (Jailer Pramod Kumar) को समन भेजा है।

शनिवार को आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जेलर प्रमोद कुमार को यह समन जेल से पत्रकार को धमकी देने के मामले में भेजा गया है।

ED  ने प्रमोद कुमार को दो जनवरी को ED के रांची के क्षेत्रीय कार्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया है। होटवार जेल प्रशासन से योगेंद्र तिवारी के सेल का CCTV फुटेज भी मांगा है।

ED ने जेलर से यह स्पष्टीकरण मांगा है कि एक आरोपी को जेल के अंदर फोन कैसे मिला।

Share This Article