कानून की नजर में राजा या रंक, सभी होते हैं बराबर, भाजपा नेता प्रतुल शाहदेव ने…

प्रतुल ने कहा कि कानून की नजर में राजा हो या रंक, सब बराबर होते हैं लेकिन यह बात वंशवादी पार्टियों के राजाओं और राजकुमारों को समझ में नहीं आएगी

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव (Pratul Shahdev) ने शनिवार को झामुमो के उस बयान की कड़ी निंदा की, जिसमें झामुमो प्रवक्ता (JMM Spokesperson) ने कहा था कि मुख्यमंत्री कोई आम आदमी नहीं है, जिनको जब चाहे जांच एजेंसी बुला ले।

प्रतुल ने कहा कि कानून की नजर में राजा हो या रंक, सब बराबर होते हैं लेकिन यह बात वंशवादी पार्टियों के राजाओं और राजकुमारों को समझ में नहीं आएगी।

शाहदेव ने कहा…

उन्होंने कहा कि जिन पार्टियों में आंतरिक लोकतंत्र नहीं होता वहां अक्सर ऐसी सोच आ ही जाती है। JMM को लगता है कि सोरेन परिवार के लोग खास हैं तो उनके लिए एक अलग कानून विधानसभा से पारित करके केंद्र सरकार को भेज दें।

शाहदेव (Shahdev) ने कहा कि आज इस बयान से स्पष्ट हो गया है कि देश का कानून सोरेन राज परिवार पर लागू नहीं होता है और सोरेन परिवार खुद को झारखंड के आदिवासी मूलवासी समुदायों के समकक्ष नहीं, बल्कि अपने को उनसे ऊपर समझता है।

Share This Article