28 अक्टूबर को रांची आएंगे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, बाबूलाल की…

बाबूलाल मरांडी अब तक आठ चरण की यात्रा पूरी कर चुके हैं। संथाल से शुरू हुई उनकी संकल्प यात्रा 57 दिन में 73 विधानसभा क्षेत्रों में सभा के साथ संपन्न हो चुकी है

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा (Babulal Marandi’s Sankalp Yatra) के समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) शामिल होंगे।

समापन कार्यक्रम रांची के मोरहाबादी में 28 अक्टूबर को होगा। बता दें कि बाबूलाल मरांडी 17 अगस्त से संकल्प यात्रा पर निकले थे। संथाल परगना के भोगनाडीह से संकल्प यात्रा निकली थी।

बाबूलाल मरांडी अब तक आठ चरण की यात्रा पूरी कर चुके हैं। संथाल से शुरू हुई उनकी संकल्प यात्रा 57 दिन में 73 विधानसभा क्षेत्रों में सभा के साथ संपन्न हो चुकी है।

6 विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता होंगे शामिल

इस कार्यक्रम में रांची जिले के अंतर्गत पड़ने वाले छह विधानसभा (Assembly) क्षेत्र रांची, हटिया, कांके, खिजरी, मांडर और तमाड़ के नेता व कार्यकर्ता शामिल होंगे। संकल्प सभा दिन के 11 बजे से शुरू होगी। जेपी नड्डा इस सभा में कार्यकर्ताओं में मिशन 2024 को लेकर जोश भरेंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply