अगले शैक्षणिक सत्र से सरकारी स्कूलों की बदल जाएंगी किताबें, कक्षा 1 से 8 तक…

वहीं NCERT की अंग्रेजी में छपी किताबों (अंग्रेजी को छोड़ कर) का हिंदी में अनुवाद करके बच्चों तक पहुंचाया जाएगा, ताकि बच्चे हिंदी में पढ़ाई कर आसानी से विषय के बारे में समझ विकसित कर सकें

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : शैक्षणिक सत्र 2024 – 25 से झारखंड में सरकारी स्कूलों (Government Schools) की पहली से आठवीं कक्षा की किताबें (8th Grade Books) बदल जाएंगी। नई किताबों में नए विषयों को जोड़ने की योजना दिखने लगेगी।

कई नए चैप्टर भी जोड़े जाएंगे। वहीं NCERT की अंग्रेजी में छपी किताबों (अंग्रेजी को छोड़ कर) का हिंदी में अनुवाद करके बच्चों तक पहुंचाया जाएगा, ताकि बच्चे हिंदी में पढ़ाई कर आसानी से विषय के बारे में समझ विकसित कर सकें।

पेपर और प्रिंटिंग क्वालिटी में भी होगा सुधार

छपने वाली किताबों की प्रिंटिंग और पेपर की गुणवत्ता में भी सुधार करेगा। नए सत्र से आने वाली किताबों में जोड़े जाने वाले नये चैप्टरों से छात्रों को कई नई जानकारी मिलेगी।

बच्चों को स्वास्थ्य, सड़क सुरक्षा और कृषि जैसे कई क्षेत्रों से जुड़ी जानकारी दी जाएगी। साथ ही किताबों में पहले से हाथ से बनाई गई पेंटिंग वाले चित्रों को हटाकर डिजिटल इलस्ट्रेशन से बने चित्रों को लगाया जाएगा।

विभागीय पहल पर काम शुरू

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग (Department of School Education and Literacy) के निर्देश पर झारखंड शैक्षणिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (JCERT) ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। पाठ्यक्रम निर्माण और किताबों के अनुवाद को लेकर काम शुरू हो चुका है।

जोड़े जाएंगे ये नए चैप्टर

झारखंड का इतिहास

झारखंड की कला-संस्कृति

हेल्थ और वेलनेस

सड़क सुरक्षा

जल संरक्षण

ऊर्जा संरक्षण

कृषि

लैंगिक समानता।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply