सड़क पर खड़े हाइवा में तेज रफ्तार यात्री बस ने मारी टक्कर, एक की मौत, 4 जख्मी…

4 लोग घायल हो गए। मृतक की पहचान 51 साल के विश्वनाथ सिंह के रूप में हुई है। वह जमशेदपुर के निवासी बताए जा रहे हैं। यात्रियों से भरी यह बस बिहार के आरा जा रही थी

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi Accident: सोमवार की देर रात को रांची रामगढ़ मुख्य मार्ग पर और मांझी के बीपी पेट्रोल पंप के नजदीक बस और हाइवा के बीच टक्कर  (Bus and Highway Accident) हो गई।

हादसे में एक की यात्री की जान चली गई।

4 लोग घायल हो गए। मृतक की पहचान 51 साल के विश्वनाथ सिंह (Vishwanath Singh) के रूप में हुई है। वह जमशेदपुर के निवासी बताए जा रहे हैं। यात्रियों से भरी यह बस बिहार के आरा जा रही थी।

रिम्स में चल रहा घरेलू का इलाज

बताया जाता है कि तेज रफ्तार बस सड़क किनारे खड़े बोल्डर लोडेड हाइवा से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हाइवा पलट गया। बस की एक तरफ का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाल बेहतर इलाज के लिए RIMS में भर्ती करवाया। सभी घायलों का इलाज चल रहा है।

Share This Article