रांची में यात्री बस में लूट और फायरिंग की कोशिश नाकाम, 4 अपराधी गिरफ्तार

रांची के अरगोड़ा में यात्री बस में लूट और फायरिंग की कोशिश पुलिस की तत्परता से नाकाम हुई, चार अपराधी गिरफ्तार, चालक ने सूझबूझ से बचाई अपनी जान।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Armed Robbery Attempt : रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र में यात्री बस में लूटपाट और चालक पर फायरिंग की कोशिश करने वाले चार अपराधियों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की सतर्कता और मौके पर मौजूद जवानों की तत्परता से एक बड़ी आपराधिक घटना टल गई।

जानकारी के अनुसार, आरोपी एक यात्री बस में चढ़कर चालक से लूटपाट करने का प्रयास कर रहे थे। विरोध करने पर बदमाशों ने चालक पर गोली चला दी, लेकिन चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए झुककर अपनी जान बचा ली। घटना में चालक बाल-बाल बच गया।

फायरिंग की आवाज सुनते ही पास में मौजूद पीसीआर-5 और ट्रैफिक पुलिस के जवान तुरंत मौके पर पहुंचे और हथियार के साथ एक आरोपी कुंदन कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर पुलिस ने अभिजीत कुमार उर्फ हनी सिंह और नितिन पांडे को भी दबोच लिया।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि घटना में इस्तेमाल हथियार गोलू राम ने उपलब्ध कराया था। इसके बाद पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी कुंदन कुमार का आपराधिक इतिहास रहा है और प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वारदात से पहले सभी आरोपी अरगोड़ा चौक पर मौजूद थे और पार्टी कर रहे थे।

पुलिस का कहना है कि अपराधियों को घटना से कुछ समय पहले ही हथियार मिला था। फिलहाल मामले की जांच जारी है और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।