गैंगस्टर अमन सिंह के मर्डर के बाद रांची सेंट्रल जेल में अचानक छापेमारी, सुबह से…

छापेमारी का नेतृत्व DDC दिनेश कुमार यादव ने किया। इस दौरान जेल में मौजूद अस्पताल की भी गहन जांच की गई। साथ ही महिला पुलिसकर्मियों ने प्रत्येक महिला वार्ड की भी तलाशी ली। छापेमारी दल ने महिला कैदी वार्ड के अलावा जेल के Hospital को भी खंगाला।

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi Central Jail Aman Singh: धनबाद जेल में Gangster अमन सिंह की गोली मारकर हत्या के बाद राज्य के सभी जेलों में औचक निरीक्षण की कार्रवाई चल रही है। इसी कड़ी में गुरुवार सुबह करीब पांच बजे DC के निर्देश पर रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में छापेमारी की गई। यह छापेमारी करीब आठ बजे तक चली। जेल के अंदर प्रत्येक वार्ड एवं सेल की गहन तलाशी ली गई।

छापेमारी का नेतृत्व DDC दिनेश कुमार यादव ने किया। इस दौरान जेल में मौजूद अस्पताल की भी गहन जांच की गई। साथ ही महिला पुलिसकर्मियों ने प्रत्येक महिला वार्ड की भी तलाशी ली। छापेमारी दल ने महिला कैदी वार्ड के अलावा जेल के Hospital को भी खंगाला। रांची के SSP चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि छापेमारी के दौरान किसी भी तरह का कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला है। हर वार्ड को बारीकी से खंगाला गया है।

टीम में रांची City SP राजकुमार मेहता, SDM, ADM लॉ एंड ऑर्डर भी शामिल थे।

उल्लेखनीय है कि रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में कई कुख्यात अपराधियों और नक्सलियों के अलावा हाई प्रोफाइल कैदी भी बंद हैं। कई पावर ब्रोकर और जमीन के कारोबारी भी बंद हैं। पिछले दिनों इसी जेल के अधीक्षक और जेलर की कार्यशैली पर ईडी द्वारा सवाल उठाए जाने के बाद दोनों का तबादला कर दिया गया था।

Share This Article