शनिवार को होने वाली थी शादी, गिरिडीह में दो दिन पहले युवती ने की खुदकुशी

बताया जाता है कि गुरुवार को काजल कुमारी (19) की हल्दी की रस्म होनी थी। सारी तैयारियां भी पूरी हो गई थीं। शनिवार को उसकी शादी थी।

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: जिले के जमुआ के नवडीहा (Navdiha) OP के सियातांड (Siyatand) के बहराडीह गांव में जिस युवती को दुल्हन बनकर ससुराल जाना था उसने गुरुवार की सुबह फंदे पर लटक कर खुदकुशी (suicide)कर ली।

उसने आत्महत्या क्यों की, ये स्पष्ट नहीं हुआ हैं। उसके पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

पुलिस मामले की छानबीन कर रही

बताया जाता है कि गुरुवार को काजल कुमारी (19) की हल्दी की रस्म होनी थी।

सारी तैयारियां भी पूरी हो गई थीं। शनिवार को उसकी शादी थी। इस बीच गुरुवार की सुबह उसके पिता महेंद्र मंडल (Mahendra Mandal) ने कमरे में उसका शव फंदे से लटकता देखा।

परिजनों ने दरवाजा तोड़ा और कमरे के अंदर गए। इस दौरान घटना की जानकारी नवडिहा (Navdiha) OP की पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम (post mortem)के लिए सदर अस्पताल भिजवाया।

फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन (investigation)कर रही है।

TAGGED:
Share This Article