रांची विश्वविद्यालय के पीएचडी में दाखिले के लिए इंटरव्यू 22 से 24 अक्टूबर के बीच

रांची विश्वविद्यालय में पीएचडी दाखिले के लिए 22 से 24 अक्टूबर तक साक्षात्कार होंगे। विश्वविद्यालय ने अधिसूचना जारी कर विभागों को फंड संबंधी दिशा-निर्देश भी दिए हैं।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची विश्वविद्यालय (Ranchi University) में पीएचडी में दाखिले के लिए मौखिक परीक्षा यानी साक्षात्कार (इंटरव्यू) की तिथि घोषित कर दी गई है। विश्वविद्यालय द्वारा बुधवार को जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, विभिन्न विभागों में पीएचडी में नामांकन के लिए साक्षात्कार आगामी 22 से 24 अक्टूबर के बीच आयोजित किए जाएंगे।

अधिसूचना में यह भी स्पष्ट किया गया है कि कोर्स वर्क के सिलेबस तैयार करने तथा विभिन्न विभागों में साक्षात्कार के लिए आने वाले विषय विशेषज्ञों के भुगतान से जुड़ा खर्च संबंधित विभाग में उपलब्ध ‘पेमेंट फॉर पीएचडी वाइवा’ या ‘कोर्स वर्क फंड’ से वहन किया जाएगा। यदि किसी विभाग के पास ये दोनों फंड उपलब्ध नहीं हैं, तो वे इसके लिए विश्वविद्यालय से अतिरिक्त राशि की मांग कर सकते हैं।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।