XLRI जमशेदपुर के विद्यार्थियों की बल्ले-बल्ले, समर इंटर्नशिप के लिए 106 कंपनियों ने दिए 594 ऑफर!

XLRI जमशेदपुर के 587 विद्यार्थियों को समर इंटर्नशिप मिली, 106 कंपनियों ने 594 ऑफर दिए। औसत मासिक स्टाइपेंड 1.75 लाख और अधिकतम 3.50 लाख रुपये रहा।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : जमशेदपुर स्थित प्रतिष्ठित प्रबंधन संस्थान XLRI के 2026-28 बैच के विद्यार्थियों की बड़ी उपलब्धि सामने आई है। संस्थान के सभी 587 विद्यार्थियों को नामी-गिरामी कंपनियों की समर इंटर्नशिप मिली है। इस दौरान 106 कंपनियों ने कुल 594 ऑफर दिए, जिनमें 32 नए रिक्रूटर्स भी शामिल हैं। संस्थान के विद्यार्थियों को मिलनेवाला औसत मासिक स्टाइपेंड: ₹1.75 लाख का है। वहीं, अधिकतम मासिक स्टाइपेंड की रकम 3.50 लाख रुपये है। विद्यार्थियों को कंसल्टिंग क्षेत्र में 30% अवसर तथा FMCG व रिटेल में 21% और ई-कॉमर्स, टेक्नोलॉजी व मीडिया में 19% अवसर मिले हैं।XLRI के डायरेक्टर डॉ. (फादर) सेबेस्टियन जॉर्ज ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और कॉरपोरेट जगत के भरोसे को इसका श्रेय दिया। यह उपलब्धि XLRI की मजबूत शैक्षणिक गुणवत्ता और उद्योग जगत में संस्थान की प्रतिष्ठा को दर्शाती है।

Share This Article