रांची में ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले 995 का कटा चालान

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi Challan: राजधानी रांची में ट्रैफिक नियमों (Traffic Rules) का पालन कराने के लिए शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार चेकिंग अभियान (Checking Campaign) चलाया जा रहा है।

पिछले पांच दिनों में कुल 995 लोगों का नियम के उल्लंघन करने के मामले में चालान काटा गया है। इनमें 178, 150, 260, 219 और 188 चालान शामिल है।

ट्रैफिक SP सुमित कुमार अग्रवाल ने शुक्रवार को बताया कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार बिना Helmet , Driving License ,अनाधिकृत रूप से अपने चार पहिया वाहन के शीशे में Black Film, अनाधिकृत रूप से सूचक पट्ट लगाकर घुमने वालों के खिलाफ अभियान चला रही है।

नियम का उल्लघंन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ विधि-सम्मत कार्रवाई करते हुये चालान काटा जा रहा है।

Share This Article