मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जयंती पर विवेकानंद को किया नमन

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन किया। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर राज्यवासियों को शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार और आदर्श युवाओं में शक्ति एवं ऊर्जा का संचार करते हैं। स्वामी विवेकानंद ने भारतीय दर्शन को पूरे विश्व में स्थापित किया है।

उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि हमारे राज्य एवं देश की प्रगति युवा शक्ति में निहित है।

उन्होंने युवा शक्ति से अपनी संपूर्ण ऊर्जा और क्षमता राज्य के नवनिर्माण के कार्यों में लगाने की अपील की।

साथ ही कहा कि युवाओं के बल पर झारखंड विकास के पथ पर एक नया आयाम स्थापित कर सकेगा। मुख्यमंत्री ने स्वामी जी की संवेदनशीलता, त्याग और समर्पण को जीवन में आत्मसात करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलकर ही विकसित समाज का निर्माण किया जा सकता है।

Share This Article