रांची चुटिया की लड़की ने इरबा के युवक पर लागाया 6 साल से यौन शोषण करने का आरोप, मामला दर्ज

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राजधानी रांची के चुटिया की रहनेवाली एक युवती ने 6 सालों तक यौन शोषण की एफआइआर FIR दर्ज कराई है।

जिसमें बताया है कि ओरमांझी थाना क्षेत्र के इरबा के रहने वाला सुनील कुजूर ने उसके साथ यौन शोषण किया।

अब दूसरी लड़की के साथ रहने लगा है। इसके साथ ही वह धमकी भी दे रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

कॉल करने पर लड़की उठाती और वह भी गाली-गलौज करती है।

युवती ने FIR में बताया है कि वह मूल रूप से गुमला की रहने वाली है।

चुटिया इलाके में किराए पर रहती है। युवती एक मॉल में काम करती है और इसी बीच उसी मॉल में काम करने के दौरान सुनील से उसकी दोस्ती हुई थी।

Share This Article