रांची शहर में आखिर क्या हो रहा है- कहीं मर्डर तो कहीं छेड़खानी, अब छात्रा का अपहरण …

News Update
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Murder And Molestation In Ranchi: राजधानी रांची में आपराधिक गतिविधियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। मर्डर यानी हत्या, (Murder) एबडक्शन यानी अपहरण, मॉलेस्टेशन यानी छेड़खानी और स्नेचिंग यानी छिनताई की घटनाएं बढ़ती ही जा रही है।

यह खबर मिली है कि राजधानी रांची के सर्जना चौक के पास में स्थित एक प्रतिष्ठान के सामने से 16 साल की नाबालिग छात्रा का अपहरण (Kidnapping ) कर लिया गया है। इस संबंध में नाबालिग के पिता ने कोतवाली थाने में FIR दर्ज कराई है। एक दूसरे मामले में एक कॉलेज की छात्रा के साथ छेड़छाड़ की गई।

अपहरण का मामला

अपहरण के मामलेमें पिता ने आवेदन में कहा कि उनकी पत्नी सर्जना चौक के पास स्थित एक ज्वेलरी दुकान में काम करती है। पांच दिसंबर को पैरेंट्स मीटिंग में वह पुत्री के साथ स्कूल गई थी।

पुत्री अपर बाजार में स्थित एक स्कूल में दसवीं कक्षा की छात्रा है। पैरेंट्स मीटिंग के बाद पत्नी पुत्री को साथ लेकर अपने कार्यस्थल में चली गई।

शाम छह बजे जब वह कार्यस्थल से बाहर निकली तो पुत्री गायब थी। पिता ने बताया कि उनकी पुत्री एक महीने पहले भी गायब हुई थी, जिसे उन्होंने पलामू से बरामद किया था। पिता को आशंका है कि उसी लड़के ने उनकी पुत्री का अपहरण किया होगा। पुलिस जांच में जुटी हुई है।

छेड़खानी का मामला

दूसरी ओर यह खबर है कि Saint Xavier’s College की एक छात्रा के साथ यह घटना घटी है। बताया जा रहा है कि छात्रा कॉलेज से अपने घर जा रही थी। इसी दौरान सर्जना चौक के पास बाइक सवार मनचले छात्रा के साथ छेड़खानी कर भागने लगे। छात्रा ने मनचलों का पीछाकर उसे अस्पताल के समीप पकड़ा। छात्रा ने घटना का विरोध किया। इस दौरान मनचलों ने छात्रा के साथ गाली-गलौज भी कर दी।

इसके बाद आरोपी फरार हो गए। मामले की जानकारी मिलने के बाद लोअर बाजार थानेदार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने उस इलाका का सीसीटीवी कैमरा खंगाला। पुलिस का कहना है कि आसपास के लोगों ने भी छेड़खानी (Flirting) की बात बताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share This Article