इस अपार्टमेंट के बिल्डर की मनमानी के खिलाफ शिकायत दर्ज, हरिहर सिंह रोड में…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi Amantran Apartment: राजधानी रांची हरिहर सिंह रोड (Harihar Singh Road) स्थित आमंत्रण अपार्टमेंट (Invitation Apartment) के बिल्डर की मनमानी के खिलाफ झारेरा और नगर निगम में शिकायत दर्ज कराई गई है।

फ्लैट खरीदारों के साथ दुर्व्यवहार करने और धमकी देने के मामले में बरियातू थाने में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई गई है।

बिना नक्शा के पेंट हाउस का निर्माण फ्लैट खरीदारों ने झारेरा व थाना में दिए गए आवेदन में कहा है कि Apartment की छत पर बिना नक्शा के पेंट हाउस का निर्माण कराया गया है।

इसका विरोध करने पर बिल्डर के लोग फ्लैट खरीदारों को धमकी (Threat) देते हैं। क्लब हाउस पर भी बिल्डर का कब्जा है। Society के सदस्यों द्वारा किसी प्रकार का कार्यक्रम करने पर बिल्डर अलग से पैसा लेता है।

Society का रजिस्ट्रेशन भी नहीं कराया गया है। 50 से अधिक फ्लैट खरीदारों से हर माह मेंटेनेंस के नाम पर पैसा लिया जा रहा है। फ्लैट खरीदारों ने पूरे मामले की जांच करते हुए बिल्डर पर कार्रवाई करने की आवाज उठाई है।

Share This Article