कांग्रेस ने मनाई पूर्व मुख्यमंत्री बिंदेश्वरी दुबे की जयंती

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: प्रदेश कांग्रेस के तत्वावधान में शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं इंटक नेता स्व. बिन्देश्वरी दूबे की जयंती मनाई गयी।

मौके पर कांग्रेस नेताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।

वक्ताओं ने स्व. दूबे की व्यक्तित्व और उनके सादगी का विस्तार से चर्चा करते हुए उन्हें कांग्रेस का संगठनकर्ता बताया।

वक्ताओं ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्रित्व काल में झारखंड के विकास के लिए उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है।

स्व. दूबे ने कांग्रेस के कई प्रतिष्ठित पदों का सफल संचालन कर कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्त्रोत रहें। स्व. दूबे ने समाज को एक चेतना दी और मजदूरों के नारों को अमलीजामा पहनाया।

स्व. दूबे कार्यकर्ताओं और मजदूरों की भावना को हमेशा अग्रणी मानते थे।

Share This Article