झारखंड में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी, दो की मौत

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। रिम्स में भर्ती कोविड पॉजिटिव के मरीजों की संख्या फिर बढ़ी है।

शनिवार को रिम्स में जहां कोविड पॉजिटिव के 71 मरीज थे। रविवार को यह संख्या बढ़कर 73 हो गई। रिम्स के प्रवक्ता डॉ डीके सिन्हा ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि रिम्स में 73 कोविड पॉजिटिव के मरीजों का इलाज चल रहा है। इन मरीजों का इलाज डेंगू वार्ड, पीडियाट्रिक वार्ड, सर्जरी, न्यू ट्रामा सेंटर सहित अन्य जगहों पर चल रहा है।

उन्होंने बताया कि रिम्स में रविवार को कोविड पॉजिटिव के दो मरीजों की मौत हुई है। इनमें 52 वर्षीय जगदीश सिंह और 46 वर्षीय बालिका बाला देवी शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि इन मरीजों का इलाज न्यू ट्रामा सेंटर और मेडिसिन वार्ड में चल रहा था। उन्होंने यह भी बताया कि रिम्स में ब्लैक फंगस का कोई भी मरीज भर्ती नहीं है।

Share This Article