रांची में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, फर्जी बैंक खातों से ऑनलाइन फ्रॉड; 5 गिरफ्तार

रांची पुलिस ने गोंदा क्षेत्र में साइबर ठगी के संगठित गिरोह का भंडाफोड़ कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। छापेमारी में बैंक पासबुक, डेबिट कार्ड और मोबाइल फोन बरामद हुए।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi Cyber Crime : रांची पुलिस को साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है। गोंदा थाना क्षेत्र में की गई छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक संगठित साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि यह गिरोह फर्जी बैंक खातों के जरिए ऑनलाइन ठगी की वारदातों को अंजाम देता था।

पुलिस ने गोंदा स्थित रॉक व्यू अपार्टमेंट में छापा मारकर आरोपियों को पकड़ा। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि गिरोह नकली दस्तावेजों और फर्जी बैंक अकाउंट के माध्यम से साइबर फ्रॉड का नेटवर्क चला रहा था।

छापेमारी में बड़ी मात्रा में सामान बरामद

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 50 बैंक पासबुक, 26 डेबिट कार्ड, 13 मोबाइल फोन और कई आधार कार्ड बरामद किए हैं। जब्त दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की गहन जांच की जा रही है ताकि गिरोह के नेटवर्क और ठगी के पैमाने का पता लगाया जा सके।

बड़े अपराधियों का नाम लेकर लोगों को धमकाते थे आरोपी

पुलिस पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपी खुद को एक संगठित गिरोह से जुड़ा बताकर लोगों को डराने-धमकाने का काम करते थे। पुलिस के अनुसार, गिरोह के सदस्य राहुल दुबे और राहुल सिंह के नाम का इस्तेमाल कर लोगों पर दबाव बनाते थे और आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देते थे।

फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और इस मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी पड़ताल की जा रही है।XC

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।